नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

बाएं हाथ की मध्यम अंगुली पर लगेगी स्याही

नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
वार्ड 62 के भाग 23 स्थित टीला वाला मतदान केंद्र पर 13 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। 11 सितंबर को विलोपन सूची में शामिल 110 मतदाताओं के वोट डालने से आयोग ने Fresh Poll के निर्देश दिए। इस बार बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगेगी। पुरानी ईवीएम सील रहेगी।

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 के मतदान केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कमरा नंबर 4, टीला वाला, सांगानेर पर पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अनुसार, इस मतदान केंद्र पर 11 सितंबर 2026 को मतदान के दौरान मतदाता सूची में विलोपन सूची में शामिल 110 मतदाताओं द्वारा मतदान किए जाने की घटना सामने आई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट पर विचार करने के बाद आयोग ने पाया कि इस घटना से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हुई है।

इसी को देखते हुए राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम 55 के तहत 13 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पुनर्मतदान (Fresh Poll) कराने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को पुनर्मतदान की तिथि, समय और स्थान की जानकारी चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित रूप में देने तथा संबंधित क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

बाएं हाथ की मध्यम अंगुली पर लगेगी स्याही

पुनर्मतदान में मतदान के लिए केवल अधिकृत मतदाता ही पात्र होंगे। इस बार मतदाताओं की पहचान के लिए बाएं हाथ की मध्यमा (Left hand middle finger) अंगुली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जाएगा। यह निशान नाखून के प्रारंभ से अंगुली के प्रथम भाग तक लगाया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यक हो तो ईवीएम में उपयोग के लिए मतपत्र एवं निविदत्त मतपत्र नए सिरे से मुद्रित कराए जा सकते हैं। वहीं, 11 सितंबर को हुए मूल मतदान में उपयोग की गई ईवीएम को सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाएगा।

Read More राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत

Tags: polling

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘लेजेंडरी मास्टर ऑफ इंडियन आर्ट’ प्रदर्शनी में प्रख्यात कलाकार ज्योति स्वरूप की 1962 और 1964...
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां