प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी : कई जिलों में अंधड़-बारिश-ओलावृष्टि, तापमान में कमी

शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी

प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी : कई जिलों में अंधड़-बारिश-ओलावृष्टि, तापमान में कमी

प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिले। एक ओर जहां बाड़मेर सहित सीमावर्ती जिलों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने पलटा खाया और बारिश, आंधी और ओलावृष्टि।

जयपुर। प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच बुधवार को मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिले। एक ओर जहां बाड़मेर सहित सीमावर्ती जिलों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने पलटा खाया और बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई। शेखावाटी क्षेत्र में इसका ज्यादा असर देखने को मिला। चूरू में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं सीकर, बीकानेर, कोटपूतली, अलवर, जमवारामगढ़, चौमूं, दौसा सहित कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। अंधड़ के कारण कई जिलों में पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए। इससे यहां तापमान में कमी आई और भीषण गर्मी से राहत मिली। राजधानी जयपुर में भी शाम को बदले मौसम का रंग देखने को मिला। शाम को शहर में अचानक मौसम बदला और बादल छाने के साथ आंधी चलने लगी।

वहीं शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। हांलाकि बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम में गर्मी का असर कम हो गया। प्रदेश में फलोदी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर 46.1, चित्तौड़गढ़ 45.5, बीकानेर 45.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे। राजधानी जयपुर में भी बुधवार दिन में गर्मी ने रौद्र रूप दिखाया। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच दर्ज होने और कहीं कहीं हीटवेव का असर रहेगा। वहीं अगले दो दिनों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में। प्रदेश में लगातार...
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला : सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर प्रतिबंध, जानें उल्लघंन पर कितनी होगी सजा ?
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी
युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके
UP में चक्रवाती तूफान ने बरपाया कहर : आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी, अंधेरे में डूबे इलाके; 54 लोगों की मौत
सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले