भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 

सफाईकर्मी भर्ती को बताया युवाओं के साथ छलावा

भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर संविदा सफाईकर्मी भर्ती को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्थायी नियुक्तियों को खत्म कर युवाओं पर संविदा व्यवस्था थोप दी है और बार-बार भर्ती प्रक्रिया रद्द करके प्रदेश के बेरोजगारों के साथ धोखा किया है।

जयपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 24,752 सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ढाई साल में इस भर्ती को तीन बार रद्द किया। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 21 अप्रैल 2023 में जारी स्थायी भर्ती को भाजपा ने सत्ता संभालते ही रद्द कर संविदा भर्ती निकाली, जिसे बाद में दो बार और रद्द किया गया।

अब जुलाई 2026 में फिर नई घोषणा की गई है, लेकिन युवाओं को अब तक नौकरी नहीं मिली। उन्होंने इसे युवाओं के सपनों पर कॉन्ट्रैक्ट की मुहर बताया और आरोप लगाया कि भाजपा स्थायी नौकरियों की जगह संविदा थोप रही है। चयन प्रक्रिया अस्पष्ट होने से भ्रष्टाचार और सिफारिश का खतरा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर