जल संसाधन विभाग में 364 कनिष्ठ अभियंता पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
विभागीय कार्यक्षमता में सुधार होगा
जल संसाधन विभाग में 364 कनिष्ठ अभियंता पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है
जयपुर। जल संसाधन विभाग में 364 कनिष्ठ अभियंता पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव (अर्थना) भेजा है। हालांकि, यह भर्ती चयन बोर्ड के कैलेंडर में अभी सूचीबद्ध नहीं हुई है। भर्ती में डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में विभाग में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और विभागीय कार्यक्षमता में सुधार होगा।
भर्ती पदों का विवरण:
गैर अनुसूचित क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिग्री) के 165 पद, कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिप्लोमा) के 97 पद, कनिष्ठ अभियंता मैकेनिकल (डिग्री) के 4 पद, और मैकेनिकल (डिप्लोमा) के 10 पद शामिल हैं। अनुसूचित क्षेत्र में सिविल (डिग्री) के 28 पद और सिविल (डिप्लोमा) के 60 पदों पर भर्ती होगी।

Comment List