15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और खरीद कार्य शुरू किया जाएगा

15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद

रबी-2026 में सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद प्रक्रिया राज्य में शुरू हो रही। कोटा, अजमेर, भरतपुर और श्रीगंगानगर में रजिस्ट्रेशन 15 मार्च से, खरीद 25 मार्च से; जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर में रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से, खरीद 1 अप्रैल से।

जयपुर। रबी-2026 सीजन में सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के लिए राज्य में प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भारत सरकार की स्वीकृति के बाद राजफेड द्वारा चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और खरीद कार्य शुरू किया जाएगा।

राजफेड के कोटा, अजमेर, भरतपुर और श्रीगंगानगर क्षेत्रीय कार्यालयों में किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च से शुरू होगा तथा खरीद 25 मार्च से प्रारंभ की जाएगी। वहीं जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर क्षेत्रीय कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से और खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी।

भारत सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना का समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य में सरसों की 13.78 लाख मीट्रिक टन और चना की 5.53 लाख मीट्रिक टन खरीद की सीमा निर्धारित की गई है। जिलावार खरीद सीमा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है।

अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों में एनसीसीएफ तथा जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर और भरतपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले 22 जिलों में नेफेड द्वारा खरीद कराई जाएगी।

Read More जयपुर ग्रामीण में 21वीं अंतर-रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भ, 329 प्रतिभागी नौ खेलों में दिखाएंगे दम

सरसों और चना बेचने के इच्छुक किसान क्यूआर कोड स्कैन कर या ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। खरीद प्रक्रिया आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के माध्यम से की जाएगी और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह कार्य 60 दिनों की अवधि में पूरा किया जाएगा।

Read More एरिया डोमिनेशन अभियान : 6 ठिकानों पर दबिश देकर 38 संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर