ईरान-इजरायल युद्ध के बीच राहत : 7 दिन बाद मस्कट-जयपुर फ्लाइट संचालित, यात्रियों और परिजनों को मिली राहत

हालात सामान्य होने तक उड़ानों पर असर जारी रहने की संभावना

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच राहत : 7 दिन बाद मस्कट-जयपुर फ्लाइट संचालित, यात्रियों और परिजनों को मिली राहत

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण 7 दिनों से खाड़ी देशों की ज्यादातर उड़ानें रद्द थीं, लेकिन सलाम एयर की मस्कट-जयपुर फ्लाइट सुबह 5:15 बजे 161 यात्रियों के साथ पहुंची। यह फ्लाइट 6:15 बजे वापस मस्कट रवाना भी हुई, जिससे यात्रियों और परिजनों को बड़ी राहत मिली।

जयपुर। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते खाड़ी देशों की उड़ानों पर पड़े असर के बीच जयपुर एयरपोर्ट पर एक राहत भरी खबर सामने आई। पिछले 7 दिनों से खाड़ी देशों की अधिकतर फ्लाइट्स रद्द चल रही थीं, लेकिन मस्कट से जयपुर के लिए एक फ्लाइट का संचालन किया गया। सलाम एयर की फ्लाइट सुबह करीब 5:15 बजे मस्कट से 161 यात्रियों को लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। लंबे समय बाद खाड़ी देश से फ्लाइट के जयपुर पहुंचने से यात्रियों और उनके परिजनों को राहत मिली।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, जयपुर पहुंचने के बाद यही फ्लाइट सुबह 6:15 बजे जयपुर से वापस मस्कट के लिए रवाना भी हुई। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण पिछले एक सप्ताह से दुबई, अबूधाबी और शारजाह के लिए कई उड़ानें रद्द की जा रही हैं। ऐसे में मस्कट-जयपुर फ्लाइट के संचालन से यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि हालात सामान्य होने तक उड़ानों पर असर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

Tags: war

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल