सांगानेर को जाम से राहत : 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड और 40 एमएलडी एसटीपी को हरी झंडी, कार्यकारी समिति की 260वीं बैठक में लिए गए अहम निर्णय

बंबाला क्षेत्र में 40 एमएलडी एसटीपी को भी स्वीकृति जारी

सांगानेर को जाम से राहत : 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड और 40 एमएलडी एसटीपी को हरी झंडी, कार्यकारी समिति की 260वीं बैठक में लिए गए अहम निर्णय

शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार के क्रम में जेडीए ने 240 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले एलिवेटेड रोड को हरी झंडी। सीवरेज सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत बंबाला क्षेत्र में 40 एमएलडी एसटीपी को भी स्वीकृति जारी। 240 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड निर्माण को स्वीकृति प्रदान।

जयपुर। शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार के क्रम में जेडीए ने 240 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले एलिवेटेड रोड को हरी झंडी दी है। इसके साथ ही सीवरेज सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत बंबाला क्षेत्र में 40 एमएलडी एसटीपी को भी स्वीकृति जारी की है। जेडीए कार्यकारी समिति की 260 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई कार्य करवाए जा रहे है।

इस कड़ी में 240 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट के समीप तक, चोरड़िया पेट्रोल पंप होते हुए प्रस्तावित एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई। साथ ही जेडीए ने सांगानेर क्षेत्र में सीवरेज सुदृढ़ीकरण के तहत 40 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के ईपीसीसी एवं परफॉमेंर्स कार्याें को भी मंजूरी दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भक्तों की झोली भरने आज दहलीज लाघेंगे खाटू श्याम, नीले घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा श्याम भक्तों की झोली भरने आज दहलीज लाघेंगे खाटू श्याम, नीले घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा श्याम
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा श्याम नीले घोड़े पर सवार होकर भव्य रथयात्रा के साथ नगर भ्रमण। वर्षभर...
120 लड़ाकू विमानों के साथ आज गरजेगी भारतीय वायुसेना, प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति मुर्मू 
राफेल के बाद एसयू-57; चीनी जे-35 के खिलाफ बड़ी तैयारी-अमेरिकी एफ-35 नहीं, जानिए आखिर कैसे रूसी जेट भारत के लिए साबित होगा गेमचेंजर? 
पावर सिस्टम विस्तार और राजस्थान में अक्षय ऊर्जा
आज समुद्र में उतरेगा भारत का आईएनएस अंजदीप, दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ-ढूंढकर करेगा तबाह
परवन वृहद सिंचाई परियोजना का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री सुरेश रावत ने कहा- शिलान्यास आपकी सरकार ने किया, स्वीकृति हमारी सरकार ने ली
ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल : मेजबान राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले जीते, चैम्पियन हिमाचल का विजयी आगाज