डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आमजन को राहत, नहीं बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आमजन को राहत, नहीं बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया

राजस्थान रोडवेज बस का किराया नहीं बढ़ेगा, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने स्पष्ट किया। समीक्षा बैठक में सड़क सुरक्षा, बस स्टैंड आधुनिकीकरण, ट्रॉमा सेंटर सुधार व 10 वर्षीय योजना पर जोर दिया गया। 200+300 नई बसें और 300 ईवी बसें खरीदी जाएंगी। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक और ईवी परिवहन अपनाने की अपील की।

जयपुर। प्रदेश में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद फिलहाल राजस्थान रोडवेज बसों का किराया नहीं बढ़ेगा। यह स्पष्ट संकेत डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज किराया बढ़ाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। बैठक में परिवहन सेवाओं को अधिक सुगम, सुरक्षित और जनहितकारी बनाने पर जोर दिया गया। डॉ. बैरवा ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण, नए बस अड्डों की स्थापना तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की जागरूकता गतिविधियों, ट्रॉमा सेंटरों के रखरखाव और 10 वर्षीय रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। रोडवेज की समीक्षा बैठक में नई बसों की खरीद को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। रोडवेज प्रशासन पिछले वर्ष की घोषणा के तहत 200 और इस वर्ष की बजट घोषणा के अनुसार 300 नई बसें खरीदने जा रहा है। इसके अलावा 300 ईवी बसों की खरीद प्रक्रिया भी जारी है। डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि निजी वाहनों के बजाय बसों और ट्रेनों से यात्रा करें तथा डीजल वाहनों की जगह ईवी वाहनों का उपयोग बढ़ाएं। बैठक में परिवहन आयुक्त एवं रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Roadways

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन