बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय

बेहतर और अधिक सुगम सेवाएं उपलब्ध

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
जयपुर दक्षिण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अधीक्षक अभियंता साउथ, जेसीसी साउथ और जेपीडीसी साउथ के कार्यालय अब मानसरोवर स्थित वरुण पथ पावर हाउस परिसर से संचालित। इससे नए बिजली कनेक्शन, बिल और शिकायतों सहित सभी कार्यों के लिए हीरापुरा नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों बचेंगे।

जयपुर। जयपुर दक्षिण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। अधीक्षक अभियंता (एसई) साउथ कार्यालय को अब मानसरोवर स्थित वरुण पथ पावर हाउस परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी परिसर में जेसीसी (JCC) साउथ एसई कार्यालय और जेपीडीसी (JPDC) साउथ एसई कार्यालय का भी संचालन शुरू हो गया है। दोनों कार्यालय एक ही स्थान पर शुरू होने से मानसरोवर और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्यों के लिए अब हीरापुरा तक नहीं जाना पड़ेगा।

इससे नए बिजली कनेक्शन, बिल संबंधी समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। बिजली निगम के इस निर्णय से जयपुर दक्षिण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं का समय और खर्च दोनों बचेंगे। निगम का मानना है कि कार्यालयों के नए परिसर में शुरू होने से उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: सूखे पर केंद्र से सहायता की मांग, कैबिनेट विस्तार जल्द होने के संकेत कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: सूखे पर केंद्र से सहायता की मांग, कैबिनेट विस्तार जल्द होने के संकेत
कर्नाटक सरकार पानी की किल्लत और सूखे से निपटने हेतु नई दिल्ली में राज्य के सांसदों संग सर्वदलीय बैठक करेगी।...
राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन
SMS अस्पताल में ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 60 करोड़ के खर्च की होगी ऑनलाइन निगरानी
विपक्ष के हंगामें के बीच पेपर लीक पर कड़े प्रावधान वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, तीन महीने में होगा मामलों का निपटारा
बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन