पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची

आनंद सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त

पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
गृह विभाग ने 57 एएसपी और 24 डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। सीआईडी क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक, SOG, साइबर क्राइम ब्रांच और JDA में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। 19 प्रशिक्षु IPS की पोस्टिंग हुई है। एएसपी नागौर आशाराम चौधरी को आगामी आदेश तक एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। प्रतीक सिंह को ACP आमेर लगाया गया है।

जयपुर। गृह विभाग ने बुधवार सुबह एक आदेश जारी कर 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 24 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए है। विभाग ने सीआईडी क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक, एसओजी, साइबर क्राइम ब्रांच और जेडीए में भी पुलिस अधिकारियों को लगाया है। वही आनंद सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त कर दिया गया है।

तबादला सूची में कई नव पदोन्नति एएसपी को भी पहली बार जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा 19 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को भी पदस्थापन किया गया है। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर आशाराम चौधरी को पुलिस अधीक्षक नागौर का कार्यभार भी सौंपा है। आगामी आदेशों तक चौधरी ही एसपी रहेंगे। आईपीएस प्रतीक सिंह को एसीपी आमेर लगाया है। वही इस आदेश में आईपीएस जतिन जैन का एसीपी चौमूं किया गया तबादला निरस्त किया गया है।

Tags: transfer

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
सभापति चुनाव के मुकाबले भाजपा को एक वोट कम, कांग्रेस को एक ज्यादा।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह
शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी भी 85 अंक फिसला
हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट
लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची