एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट की पुनर्स्थापन कार्य तेजी से प्रगति पर

अगले कुछ हफ्तों में पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी संभव

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट की पुनर्स्थापन कार्य तेजी से प्रगति पर
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने राज्य सरकार, HPCL Rajasthan Refinery Limited तथा Hindustan Petroleum Corporation Limited के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पचपदरा रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट-सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्यों एवं रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

जयपुर। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को राज्य सरकार, HPCL Rajasthan Refinery Limited (एचआरआरएल) तथा Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पचपदरा रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट-सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्यों एवं रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मौजूद एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप तेजी से प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 से कमीशनिंग गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी तथा रिफाइनरी से विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी आगामी कुछ सप्ताहों में प्रारंभ होने की संभावना है। समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि रिफाइनरी की अन्य प्रमुख इकाइयां — डीजल हाइड्रोटीटिंग यूनिट (डीएचडीटी), प्रोपलीन फ्लूड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (पीएफसीसीयू), डिलेड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) एवं मोटर स्पिरिट ब्लॉक (एमएस ब्लॉक) भी कमीशनिंग के उन्नत चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि रिफाइनरी में उत्पादन शुरू होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस