खाड़ी देशों से जयपुर लौटना हुआ मुश्किल और महंगा, फ्लाइट किराए कई गुना बढ़े

जयपुर या भारत के अन्य शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स आसानी से उपलब्ध नहीं

खाड़ी देशों से जयपुर लौटना हुआ मुश्किल और महंगा, फ्लाइट किराए कई गुना बढ़े

खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए जयपुर लौटना अब मुश्किल और महंगा होता जा रहा है। मौजूदा हालात के कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित होने से एयरलाइंस ने हवाई किराए में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। दुबई और अबूधाबी से जयपुर या भारत के अन्य शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर। खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए जयपुर लौटना अब मुश्किल और महंगा होता जा रहा है। मौजूदा हालात के कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित होने से एयरलाइंस ने हवाई किराए में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। दुबई और अबूधाबी से जयपुर या भारत के अन्य शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट्स नहीं मिलने की स्थिति में कई लोग रस अल खैमा से मुंबई या दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए एयरलाइंस मनमर्जी का किराया वसूल रही हैं।

रस अल खैमा से मुंबई के लिए एक यात्री को करीब 1 लाख रुपए तक का किराया देना पड़ रहा है, जो आम दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है। इधर, शारजाह से जयपुर के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट संचालित हुई, लेकिन यह फ्लाइट पूरी तरह फुल रही। वहीं 10 मार्च को एयर अरबिया की शारजाह-जयपुर फ्लाइट के किराए में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है। आम दिनों में जहां यह किराया 12 से 15 हजार रुपए के बीच रहता है, वहीं 10 मार्च के लिए एक यात्री का किराया बढ़कर 42,094 रुपए तक पहुंच गया है। ऐसे में खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के लिए घर लौटना चुनौती बन गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल