मानसून-2026 के पौधारोपण लक्ष्य पर भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक : अधिकारयों को दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा-  हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता

निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए

मानसून-2026 के पौधारोपण लक्ष्य पर भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक : अधिकारयों को दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा-  हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानसून-2026 के लिए पौधारोपण और हरित क्षेत्र विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक। अधिकारियों को चंदन वन, नमो वन और नमो नर्सरी योजनाओं के तहत लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता बताते हुए व्यापक कार्ययोजना बनाकर अधिक पौधारोपण सुनिश्चित करने पर जोर।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मानसून-2026 के लिए पौधारोपण लक्ष्य, चंदन वन, नमो वन एवं नमो नर्सरी से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पौधारोपण अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय एवं वन एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक के दौरान चंदन वन, नमो वन और नमो नर्सरी जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश में पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस