राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक : राजस्व लक्ष्य समय पर हासिल करें, भजनलाल ने कहा- कर चोरी पर करें प्रभावी कार्रवाई

राज्य के राजस्व को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे

राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक : राजस्व लक्ष्य समय पर हासिल करें, भजनलाल ने कहा- कर चोरी पर करें प्रभावी कार्रवाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्व विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य समय पर हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर चोरी पर प्रभावी कार्रवाई, नियमित निगरानी, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ राजस्व संग्रह बढ़ाने के निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने तथा कर चोरी पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें और राजस्व बढ़ाने की संभावनाओं पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कर चोरी की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी, नियमित जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के राजस्व को किसी प्रकार की क्षति पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों से राजस्व संग्रह की नियमित समीक्षा करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा। मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए वित्तीय वर्ष के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को समय पर हासिल करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के नाम पर जनता के साथ धोखा : कई कंपनियों का वास्तविक अस्तित्व ही संदिग्ध, कांग्रेस ने कहा- सरकार ने पेश किए फर्जी आंकड़े उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के नाम पर जनता के साथ धोखा : कई कंपनियों का वास्तविक अस्तित्व ही संदिग्ध, कांग्रेस ने कहा- सरकार ने पेश किए फर्जी आंकड़े
कांग्रेस ने सरकार पर निवेशक सम्मेलन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर फर्जी निवेश के दावे करने का आरोप...
अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप, कहा- 8 लाख से अधिक बच्चे छोड़ चुके स्कूल
केंद्र सरकार ने एनटीए को जानबूझकर बनाया कमजोर : एजेंसी को भंग करें सरकार, जयराम ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
मुख्य सचिव ने की ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा : किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश, कहा- सभी परियोजनाएं तय समय में करे पूर्ण
राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक : राजस्व लक्ष्य समय पर हासिल करें, भजनलाल ने कहा- कर चोरी पर करें प्रभावी कार्रवाई
ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम
राजस्थान में छाया मानसून : एक सप्ताह कमजोर पड़ सकती है गतिविधियां, कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट