मानसून के बाद सड़क सुधार अभियान, NHAI और PWD का एक्शन प्लान तैयार

यातायात व्यवस्था भी अधिक सुरक्षित और सुचारू

मानसून के बाद सड़क सुधार अभियान, NHAI और PWD का एक्शन प्लान तैयार
मानसून के बाद राजस्थान में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NHAI और PWD ने व्यापक एक्शन प्लान तैयार। बारिश से प्रभावित राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर बड़े पैमाने पर पेचवर्क अभियान चलाया जाएगा। गड्ढों और उखड़ी सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत होगी, ताकि त्योहारी सीजन से पहले सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

जयपुर। मानसून के बाद राजस्थान में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। प्रदेशभर में बारिश से प्रभावित राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर बड़े पैमाने पर पेचवर्क अभियान चलाया जाएगा ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जा सके। योजना के तहत जिन सड़कों पर सबसे अधिक नुकसान हुआ है, वहां सबसे पहले मरम्मत कार्य शुरू किए जाएंगे। यातायात को प्रभावित करने वाले गड्ढों और उखड़ी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए जिलावार क्षतिग्रस्त मार्गों का सर्वे और चिन्हांकन तेजी से किया जा रहा है।

मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कार्यों की नियमित निगरानी होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि मानसून समाप्त होते ही युद्धस्तर पर सड़क सुधार अभियान चलाकर त्योहारी सीजन से पहले प्रमुख मार्गों को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाए। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी अधिक सुरक्षित और सुचारू हो सकेगी। प्रदेशभर में सड़क सुधार कार्य जल्द ही तेज गति से शुरू होने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया नोएडा: कालीबाड़ी समिति ने भेजीं 300 साड़ियां और शॉल, राहत अभियान तेज असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया नोएडा: कालीबाड़ी समिति ने भेजीं 300 साड़ियां और शॉल, राहत अभियान तेज
नोएडा सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी समिति ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए शॉल और साड़ियां भेजी...
स्मारक में फंसे पर्यटकों ने लोक कलाकारों के साथ जमाई महफिल, विदेशी मेहमान भी भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में रंगे
राजस्थान के संग्रहालयों में डिजिटल बदलाव की तैयारी, अध्ययन दौरे पर जाएगी छह सदस्यीय टीम
ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बर्नहम का कड़ा फ़ैसला, अवैध रूप से आने वाले प्रवासियों की संख्या होगी कम
जयपुर में करणी सेना की रैली पर बवाल: पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई जगह धक्का-मुक्की
श्रावण के पहले सोमवार CM भजनलाल ने किया भगवान शिव का अभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना
मानसून के बाद सड़क सुधार अभियान, NHAI और PWD का एक्शन प्लान तैयार