सड़क सुरक्षा अभियान : परिवहन विभाग ने किए 4500 से अधिक चालान, अभियान के दूसरे ही दिन तीन गुना तक बढ़ी पुलिस विभाग की कार्रवाई

प्रदेश में 34 हजार से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

सड़क सुरक्षा अभियान : परिवहन विभाग ने किए 4500 से अधिक चालान, अभियान के दूसरे ही दिन तीन गुना तक बढ़ी पुलिस विभाग की कार्रवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार 4 से 18 नवम्बर तक चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई तेज की है। 5 नवम्बर को शराब पीकर वाहन चलाने पर 999, तेज गति पर 4460 चालान सहित हजारों पर कार्रवाई हुई। 6 नवम्बर को परिवहन विभाग ने 1814 चालान, 34 लाइसेंस निरस्त और 87 वाहन सीज किए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेशभर में 4 से 18 नवम्बर तक चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

एडीजी ट्रेफिक बीएल मीणा ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन 5 नवंबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पहले दिन से तीन गुना तक सख्त कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने पर 999, तेज गति से वाहन चलाने पर 4460, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2554, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 480, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 514 तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 1725 वाहन चालकों के खिलाफ  कार्रवाई की गई। इस दौरान 34 हजार 645 नागरिकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. मीना ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करने के लिए पुलिस जाप्तों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। साथ हीए लेन ड्राइविंग तय करने के लिए पुलिस टीमें तैनात रहीं और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत 6 नवंबर को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चलने वाले 461 व्यावसायिक वाहन (ट्रक व बस) चालकों की नेत्र जांच कर 111 जरूरतमंद चालकों को चश्में वितरित किए।

परिवहन विभाग की कार्रवाई में आई तेजी :

Read More जोधपुर में सियासी बयानबाज़ी तेज: मंत्री पटेल का गहलोत पर पलटवार, पेयजल संकट पर भी दिया बयान

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अभियान के तहत प्रदेश में नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक कुल 4572 वाहनों के चालान किए हैं। तीसरे दिन छह नवम्बर को 1814 वाहनों के चालान किए। इसमें मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 115, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 36 तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 1214 मालवाहक वाहनों के चालान किए गए। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 19, छत पर सामान रख संचालन करने पर 6 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 283 यात्री वाहनों का चालान किया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग द्वारा 34 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए, 9 वाहनों का परमिट भी कैंसिल किया तथा 87 वाहनों को सीज किया गया है। इस दौरान अन्य प्रकरणों में भी विभाग द्वारा चालान किए गए हैं।

Read More कमिश्नर ने थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए निस्तारण के निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत