रोडवेज 3 हजार किमी से कम वाहन चलाने वाले चालकों के वेतन का मुद्दा करे तय, हाईकोर्ट ने रोडवेज प्रशासन को दिए निर्देश

कर्मचारी का वेतन रोकना उसके मूलभूत अधिकारों की अवहेलना है।

रोडवेज 3 हजार किमी से कम वाहन चलाने वाले चालकों के वेतन का मुद्दा करे तय, हाईकोर्ट ने रोडवेज प्रशासन को दिए निर्देश

हाईकोर्ट ने रोडवेज प्रशासन को निर्देश दिया। 3 हजार किमी से कम वाहन चलाने वाले चालकों के वेतन संबंधी अभ्यावेदन तय कर उनका रुका वेतन जारी किया जाए। जस्टिस आनंद शर्मा ने मोहन स्वरूप व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने रोडवेज प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह 3 हजार किमी से कम वाहन चलाने वाले चालकों के वेतन संबंधित अभ्यावेदन को तय कर उनका वेतन जारी करें। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह निर्देश मोहन स्वरूप अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता सुनील कुमार सिंगोदिया ने बताया कि प्रकरण में आरएसआरटीसी के गत 9 अक्टूबर के उस परिपत्र को चुनौती दी गई है, जिसमें रोडवेज ने 3 हजार किमी से कम वाहन चलाने वाले चालकों को वेतन नहीं देने के लिए कहा था। इस परिपत्र के आधार पर रोडवेज ने विभिन्न डिपो में कार्यरत ऐसे चालकों का नवंबर 2025 का वेतन रोक दिया, जिनसे मेडिकल अनफिट होने के कारण हल्का कार्य करवाया जा रहा था।

इसे हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि ऐसे चालक बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं और इससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। नियमानुसार मेडिकल अनफिट चालकों के मामले में मेडिकल बोर्ड गठित कर उनकी राय पर ही उनसे वाहन चलवाने की बजाय हल्का लिपिकीय कार्य या वर्कशॉप का काम लेने के संबंध में जारी जारी किए गए थे। इनमें बहुत चालक जल्दी ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इन चालकों से यदि वाहन चलवाए जाते हैं तो यह जनहित में नहीं होगा और एक्सीडेंट की भी संभावना रहेगी। याचिका में कहा गया कि सिविल ड्यूटी देने वाले कर्मचारी का वेतन रोकना उसके मूलभूत अधिकारों की अवहेलना करना है।

Tags: Roadways

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित