विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार को किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी संख्या में युवाओं के साथ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने, नवाचार को अपनाने तथा अपने कौशल का निरंतर विकास करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मदन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक विकास और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का भी आह्वान किया।

Comment List