जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य

भारतीय दूतावास और राजस्थान पर्यटन विभाग की संयुक्त पहल

जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य
राजस्थान को जापानी पर्यटकों की पसंदीदा मंजिल बनाने के लिए टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में 'रॉयल राजस्थान: सेलिब्रेटिंग इंडियाज हैरिटेज, कल्चर एंड टूरिज्म' रोड शो आयोजित हुआ। भारतीय दूतावास और राजस्थान पर्यटन विभाग की पहल में पर्यटन फिल्म दिखाई।

जयपुर। राजस्थान को जापानी पर्यटकों के लिए भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में सोमवार को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में रॉयल राजस्थानः सेलिब्रेटिंग इंडियाज हैरिटेज, कलचर एंड टूरिज्म विषय पर एक विशेष रोड शो आयोजित किया गया। भारतीय दूतावास, टोक्यो और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जापान के पर्यटन उद्योग और यात्रियों के बीच राजस्थान के विविध पर्यटन उत्पादों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना तथा जापानी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करना था। कार्यक्रम की शुरुआत जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक के स्वागत संबोधन से हुई।

इसके बाद राजस्थान पर्यटन पर आधारित एक विशेष प्रमोशनल फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी का विशेष वीडियो संदेश रहा। राजस्थान पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारियों सहित राजस्थान ट्रेवल, ट्रेड एवं होटल इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स भी इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत के बढ़ते मामलों के बीच अब जोधपुर भी चिंता का केंद्र बन गया। गत 24...
NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदेश में प्रमुख मार्गों पर टोल महंगा : आज रात 12 बजे से नई दरें लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत
कैंसर मरीजों को जिले में ही मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, आरजीएचएस में एआई से होगी निगरानी
युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन : एहतियातन रोकी चारधाम यात्रा, अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश
जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य