14 देशों के 57 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंचेगी शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर होगा शाही ट्रेन का आगमन
अमेरिका के सबसे ज्यादा 17 पर्यटक करेंगे सफर
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स 14 देशों के 57 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। फेरे में भारत के 13 और अमेरिका के 17 पर्यटक शामिल।
जयपुर। राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने गुरुवार के फेरे के तहत 14 देशों के 57 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन का आगमन गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर होगा। इस फेरे में देश-विदेश के पर्यटक राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन स्थलों का अनुभव लेने के लिए सफर कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, इस फेरे में भारत के 13 पर्यटक शामिल हैं, जबकि अमेरिका से सबसे ज्यादा 17 पर्यटक यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के 4-4, कनाडा के 4 तथा स्विट्जरलैंड के 3 पर्यटक भी शाही ट्रेन के सफर का हिस्सा हैं। वहीं, पोलैंड, मॉरीशस और चेक गणराज्य के 2-2 पर्यटक यात्रा कर रहे हैं। फ्रांस, इटली, ग्रीस और अल्बानिया से 1-1 पर्यटक इस फेरे में शामिल हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Oct 2026 16:52:53
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलहाल ईरान पर अमेरिकी या इजरायली हमले की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने...

Comment List