यात्री के बैग में पकड़े 1.20 करोड़ रुपए के जेवरात, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने भीलवाड़ा के युवक को दबोचा

पूछताछ में बैग के अंदर सोने के जेवरात बताकर उलझाने का प्रयास किया

यात्री के बैग में पकड़े 1.20 करोड़ रुपए के जेवरात, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने भीलवाड़ा के युवक को दबोचा

रेलवे पुलिस बल ने बीती रात अजमेर रेलवे स्टेशन पर करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए कीमत का एक किलो 344 ग्राम अवैध सोना पकड़ा है

अजमेर। रेलवे पुलिस बल ने बीती रात अजमेर रेलवे स्टेशन पर करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए कीमत का एक किलो 344 ग्राम अवैध सोना पकड़ा है। सोमवार रात करीब 8:55 बजे मदारगेट प्रवेशद्वार पर स्थापित बैगेज स्कैनर मशीन ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल उर्मिला ओला एवं होमगार्ड राजकमल को एक व्यक्ति की ओर से बैगेज स्कैनर मशीन में रखे गए बैग में रंगों के आधार पर भारी मात्रा में आभूषण होने का संदेह हुआ।  मामले की सूचना ड्यूटी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राकेश को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। जिस पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम रितिक लोढ़ा पुत्र राजीव लोढ़ा निवासी बी 406 रमेश अपार्टमेंट नरसिंह सेन, मलाड (वेस्ट) मुंबई बताया तथा हाल बापूनगर भीलवाड़ा राजस्थान होना बताया। पहले तो रितिक ने पूछताछ में बैग के अंदर सोने के जेवरात बताकर उलझाने का प्रयास किया। बाद में  रितिक ने बैग खोलकर दिखाया। जिसमें एक प्लास्टिक का बड़ा डिब्बा निकाला, जिसमें प्लास्टिक की थैलियों के अंदर सोने के विभिन्न प्रकार के आभूषण पैक थे। रोके गए व्यक्ति से वैधानिक दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वह घबरा गया। आरपीएफ का कहना है कि इस व्यक्ति की ओर से आभूषणों के संबंध में प्रस्तुत कागजों / दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई है। 

ये गहने निकले बैग में
बैग में प्लास्टिक की थैली के पांच पैकेटों में सोने से बने आभूषण अंगूठियां, पेंडल, नेकलेस, ब्रेसलेट एवं कानों की बालियां थीं। जीआरपी ने सभी सामान का वजन किया तो कुल वजन 1.344 किग्रा निकला। पकड़े गए सोने के जेवरातों की कीमत 1 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपए आंकी गई है।

Tags: bhilwara

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा