परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन

देशभर में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज

परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
कानोता थाना प्रकरण को लेकर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। आरटीओ, डीटीओ और ऑल इंडिया फेडरेशन ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन का समर्थन किया। निरीक्षकों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई। चार दिन से प्रभावित कामकाज के कारण विभाग को करीब ₹10 करोड़ के राजस्व नुकसान का अनुमान।

जजयपुर। कानोता थाना प्रकरण को लेकर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। प्रदेशभर के परिवहन निरीक्षक जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र होकर धरने पर बैठे और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आंदोलन में बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से पहुंचे निरीक्षकों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। संघ का आरोप है कि कानोता थानाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने परिवहन निरीक्षक नवल मीणा के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसी के विरोध में परिवहन निरीक्षक 23 जुलाई से लगातार कार्य बहिष्कार पर हैं, जिससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में राजस्थान परिवहन सेवा परिषद से जुड़े क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) और जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) भी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक कानोता थानाधिकारी सहित दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पिछले चार दिनों में कार्य प्रभावित रहने से सरकार को करीब 10 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

 

Read More जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संसद सत्र से पूर्व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख नेताओं की...
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन