RUHS को मिला नया मुखिया : डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने संभाली प्राचार्य की कमान, RIMS परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख

नियुक्ति: डॉ. मोहनीश ग्रोवर बने RUHS मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य

RUHS को मिला नया मुखिया : डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने संभाली प्राचार्य की कमान, RIMS परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख

वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने जयपुर स्थित RUHS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक का पदभार ग्रहण कर लिया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज से आए डॉ. ग्रोवर के कंधों पर रिम्स (RIMS) परियोजना को गति देने की अहम जिम्मेदारी होगी। उनकी नियुक्ति से कॉलेज के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

जयपुर। RUHS मेडिकल कॉलेज को नया प्राचार्य मिल गया है। वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोहनीश ग्रोवर को कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. ग्रोवर ने आज दोपहर औपचारिक रूप से प्राचार्य पद का कार्यभार संभाल लिया है। वर्तमान में वे SMS मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग के वरिष्ठ आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. ग्रोवर के सामने RUHS से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने की चुनौती रहेगी, जिनमें रिम्स (RIMS) परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख माना जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले पांच माह से डॉ. ग्रोवर प्रतिनियुक्ति पर RUHS में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में SMS प्रशासन ने 25 अप्रैल को प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए 23 चिकित्सकों को वापस बुलाने के आदेश जारी किए थे, जिनमें डॉ. ग्रोवर का नाम भी शामिल था। इन चिकित्सकों की जगह रोटेशन के आधार पर अन्य डॉक्टरों को RUHS भेजा गया था। हालांकि, उसी दिन शाम को डॉ. ग्रोवर को RUHS प्राचार्य नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद SMS प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी कर उनकी प्रतिनियुक्ति यथावत रखी तथा उनकी जगह भेजे गए डॉ. अंजनी कुमार शर्मा के आदेश निरस्त कर दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कला विभाग की ओर से दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 का आगाज “शांति संकट में बढ़ते...
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत