सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश

कामों में हो गई थी थोड़ी देरी

सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश
कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि टोंक में नर्सिंग कॉलेज, न्यू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का लंबित निर्माण अगले कुछ महीनों में पूरा होगा। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने अधिकारियों को पानी-बिजली आपूर्ति सुधारने, सड़कों का काम जल्द शुरू करने और सात साल से तैयार विशाल पुल का शीघ्र उद्घाटन कर जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए।

टोंक। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि विलंबित नर्सिंग कॉलेज, न्यू मेडिकल कॉलेज, अस्पताल इन सब कामों को अगले कुछ महीनों में पूरा कर कर दिया जायेगा।  पायलट ने शनिवार सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों की विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में जो निर्माण काम है। उसकी समीक्षा हम लोगों ने की है और नर्सिंग कॉलेज, न्यू मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल इन सब कामों में जो थोड़ी देरी हो गई थी। उसके लिए  निर्देशित किया गया है कि जल्दी काम को खत्म करें, क्योंकि यह निवेश हो चुका है, लेकिन काम में थोड़ा विलम्ब था।

उन्होंने कहा कि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि अगले कुछ महीनों में काम पूरा कर देंगे। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या एवं बिजली ये दोनों ही मुख्य मुद्दे हैं और अधिकारियों को कहा गया है कि जलापूर्ति का जो अंतराल है, उसे कम करें और कोशिश करें कि जितना ज्यादा पानी लोगों तक पहुंच सके। कुछ व्यवस्था टैंकर से भी करवाई है , ताकि शहर के अंदर आपूर्ति बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि सड़कों का जो टेंडर हो चुका है। बहुत जल्द काम चालू होगा। अगले महीने जल्दी काम चालू हो जायेगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर के काम है और जो हम लोग प्रोजेक्ट शुरू कर चुके हैं। कई सालों से पूरे नहीं हो रहे हैं, इसके लिए भी जल्दी काम करें, ताकि लोगों को सुविधा जल्दी मिल सके और जो काम पूरे हो चुके हैं, जो पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। शायद राजस्थान में इससे बड़ा पुल नहीं होगा, वो पुल का काम पूरा हो चुका है। टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, तो जो पुल है उसका जल्दी सरकारी रूप से उसका उद्घाटन करे , जिससे लोग इस्तेमाल कर सके, लेकिन औपचारिक उसकी शुरुआत नहीं हो पाई है।

 

Read More जयपुर में ट्रैफिक और जनसंचार होगा हाईटेक, जेडीए ने शुरू की नई तकनीक

 

Read More विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षित रेस्क्यू के लिए दिए गए किट

Tags: pilot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित
यात्रा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग बनकर...
सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश
भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश