गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली

सांस्कृतिक विरासत बचाने की मांग दोहराई

गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
जयपुर के परकोटा क्षेत्र से कथित पलायन रोकने और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की मांग को लेकर युवा शक्ति मंच राजस्थान ने भगवा आक्रोश रैली निकाली। खोले के हनुमान जी मंदिर से शुरू रैली में संत-महंत और बड़ी संख्या में युवा शामिल। भगवा ध्वजों और जय श्रीराम के जयघोष के बीच रैली विभिन्न प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए रामनिवास बाग पहुंची।

जयपुर। राजधानी के परकोटा क्षेत्र से बड़ी संख्या में बहुसंख्यक वर्ग का पलायन रोकने और गुलाबी नगरी की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की मांग को लेकर युवा शक्ति मंच राजस्थान के आह्वान पर निकाली गई भगवा आक्रोश रैली में युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। खोले के हनुमान जी मंदिर से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में प्रमुख संत-महंतों के साथ युवा शामिल हुए। रैली के दौरान पूरे मार्ग पर भगवा ध्वज लहराता दिखा और जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। खोले के हनुमान जी मंदिर के बाहर विशेष मंच बनाया गया। हनुमान चालीसा के पाठ के बाद संतों ने श्रद्धालुओं और रैली में शामिल लोगों को संबोधित किया। सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामदास महाराज ने रैली को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गंगापोल रोड से होते हुए जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सामने पहुंची। यहां से सुभाष चौक और चांदी की टकसाल होते हुए बड़ी चौपड़ की ओर बढ़ी। त्रिपोलिया से होते हुए किशनपोल बाजार व अजमेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग चौराहे पर पहुंची। युवा शक्ति मंच के प्रदेश संयोजक सुनील सिंह शेखावत ने कहा कि जयपुर की सांस्कृतिक विरासत केवल शहर की पहचान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

एक दर्जन से अधिक जगहों पर पुष्पवर्षा :

रैली के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। कई जगह स्वागत द्वार बनाए गए। लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर रैली का स्वागत किया। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय