देहरादून में कवि कन्हैयालाल भ्रमर को साहित्य शिवालिक सम्मान 2025, सैकड़ों साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति
साहित्य पुस्तकें भेंट कर कवि भ्रमर को सम्मानित किया
वरिष्ठ कवि-गीतकार कन्हैयालाल भ्रमर को उत्तराखंड की साहित्यिक धरती पर प्रतिष्ठित साहित्य शिवालिक सम्मान–2025 से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति की ओर से देहरादून स्थित लेखक गांव परिसर में 23 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय साहित्यकार महोत्सव–2025 के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया।
जयपुर। वरिष्ठ कवि-गीतकार कन्हैयालाल भ्रमर को उत्तराखंड की साहित्यिक धरती पर प्रतिष्ठित साहित्य शिवालिक सम्मान–2025 से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति की ओर से देहरादून स्थित लेखक गांव परिसर में 23 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय साहित्यकार महोत्सव–2025 के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट तथा समिति अध्यक्ष प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने शाल, सम्मान पत्र, मोतियों की माला, स्मृति चिन्ह एवं साहित्य पुस्तकें भेंट कर कवि भ्रमर को सम्मानित किया। इस महोत्सव में देश-विदेश तथा 24 राज्यों के सैकड़ों साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Comment List