बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच Hero Splendor+ और HF Deluxe की बिक्री में उछाल
बेहतर माइलेज और किफायती संचालन का संतुलन प्रदान
लगातार बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच अब ग्राहक बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद प्रदर्शन वाले वाहनों को प्राथमिकता दे रहे। इसी बदलते उपभोक्ता रुझान का सबसे अधिक फायदा देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Hero Splendor+ और Hero HF Deluxe को मिला।
जयपुर। लगातार बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच अब ग्राहक बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद प्रदर्शन वाले वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी बदलते उपभोक्ता रुझान का सबसे अधिक फायदा देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Hero Splendor+ और Hero HF Deluxe को मिला है। कंपनी के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख बाजारों में Hero Splendor+ और HF Deluxe की बिक्री में लगभग 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक अब अधिक माइलेज देने वाले वाहनों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, जिससे ये दोनों मॉडल ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।
कंपनी का कहना है कि Hero Splendor+ और HF Deluxe ने वर्षों से अपनी शानदार माइलेज, मजबूत परफॉर्मेंस और कम रखरखाव लागत के कारण ग्राहकों के बीच खास पहचान बनाई है। आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और बेहतर लुक्स के साथ ये मोटरसाइकिलें प्रतिस्पर्धी मॉडलों की तुलना में ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान कर रही हैं। Hero MotoCorp पिछले 25 वर्षों से दुनिया की नंबर-1 दोपहिया निर्माता कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। कंपनी हमेशा भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे उत्पाद पेश करती रही है, जो बेहतर माइलेज और किफायती संचालन का संतुलन प्रदान करते हैं।

Comment List