जयपुर में सजेगा इतिहास और कला का अनूठा संगम, ‘सॉल्ट लाइन्स’ प्रदर्शनी 3 जुलाई से

सुरक्षा व्यवस्था विकसित की थी

जयपुर में सजेगा इतिहास और कला का अनूठा संगम, ‘सॉल्ट लाइन्स’ प्रदर्शनी 3 जुलाई से
जयपुर सेंटर फॉर आर्ट में 3 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक ‘सॉल्ट लाइन्स’ प्रदर्शनी आयोजित, कलाकार जोड़ी हाइलोज़ोइक/डिज़ायर्स की कृतियां प्रदर्शित। आरएमज़ेड फाउंडेशन के सहयोग से लगने वाली प्रदर्शनी औपनिवेशिक इतिहास की ‘इनलैंड कस्टम्स लाइन’ और ‘ग्रेट हेज ऑफ इंडिया’ को दर्शाती।

जयपुर। जयपुर सेंटर फॉर आर्ट (जेसीए) में 3 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक कलाकार जोड़ी हाइलोज़ोइक/डिज़ायर्स (हिमाली सिंह सोइन और डेविड सोइन टैपेसेर) की चर्चित प्रदर्शनीसॉल्ट लाइन्सआयोजित होगी। आरएमज़ेड फाउंडेशन के सहयोग से सिटी पैलेस परिसर में लगने वाली यह प्रदर्शनी मुंबई के डॉ. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय में सराहना मिलने के बाद अब जयपुर पहुंच रही है। प्रदर्शनी भारत के औपनिवेशिक इतिहास के लगभग भुला दिए गए अध्यायइनलैंड कस्टम्स लाइनऔरग्रेट हेज ऑफ इंडियाको केंद्र में रखती है। यह दर्शाती है कि किस प्रकार ब्रिटिश शासन ने नमक पर एकाधिकार स्थापित करने के लिए हजारों किलोमीटर लंबी जीवित बाड़ और सुरक्षा व्यवस्था विकसित की थी।

 

कला, इतिहास और शोध के माध्यम से यह प्रदर्शनी पर्यावरण, स्मृति, प्रतिरोध और औपनिवेशिक विरासत के गहरे संबंधों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। सिटी पैलेस में इस प्रदर्शनी का आयोजन इसलिए भी खास है, क्योंकि सांभर झील और जयपुर रियासत का इतिहास इसी औपनिवेशिक व्यवस्था से गहराई से जुड़ा रहा है।

 

Read More जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का बड़ा दावा: आज दोहा में होगी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तेहरान ने तुरंत किया खंडन ट्रंप का बड़ा दावा: आज दोहा में होगी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तेहरान ने तुरंत किया खंडन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहा में अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा किया, लेकिन ईरान ने ऐसी किसी निर्धारित बातचीत से...
Weather Update : जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
भाजपा ने हरियाणा की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को संकट में धकेला : निजीकरण की ओर बढ़ाये जा रहे कदम, सैलजा ने भाजपा पर लगाए आरोप
राज्य कर अकादमी के निदेशक रामेश्वर प्रसाद बैरवा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर, सरकार ने जारी किए आदेश
पीएम मोदी की आज हाई-लेवल बैठक: मंत्रालयों के सचिवों के साथ सरकारी कामकाज और योजनाओं की होगी बड़ी समीक्षा
जयपुर में सजेगा इतिहास और कला का अनूठा संगम, ‘सॉल्ट लाइन्स’ प्रदर्शनी 3 जुलाई से
एमपीकेसी-ईआरसीपी : ईसरदा-खुरा चैनपुरा से बंध बारैठा तक फीडर बनेगा, 6 जुलाई को जनसुनवाई