राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह : छात्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, युवाओं को नेतृत्व और सेवा के लिए किया जाएगा प्रेरित
प्रतिभा सम्मान समारोह
राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा 23 मार्च को “समर्थ युवा-सशक्त भारत” प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित। कार्यक्रम सुबह 11 बजे मानविकी सभागार में। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जबकि अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा।
जयपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा विकसित भारत @2047 थीम के अंतर्गत समर्थ युवा-सशक्त भारत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार, 23 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा उपस्थित रहेंगे।
वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.पी. भटनागर, निदेशक, क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा करेंगी। समारोह में युवाओं की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। संयोजक डॉ. नीकी चतुर्वेदी ने बताया कि भारत- अमृतकाल से स्वर्णिम युग की ओर.की सोच के साथ यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी की अपेक्षा है।

Comment List