संजय कुमार अग्रवाल ने संभाला राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति का पद, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ

मुख्य सचिव ने राज्यपाल से संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलवाने का आग्रह

संजय कुमार अग्रवाल ने संभाला राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति का पद, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ
लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की नियुक्ति अधिसूचना और वारंट पढ़कर सुनाया।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने राज्यपाल से संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया।

समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधिपति संजय कुमार अग्रवाल के परिजन उपस्थित रहे।

 

Read More वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बागपत में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक बच्ची समेत पांच की मौत, 27 घायल; गोगामेड़ी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा बागपत में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक बच्ची समेत पांच की मौत, 27 घायल; गोगामेड़ी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे...
यमन में भीषण संघर्ष, 100 से ज्यादा सैनिक मारे और घायल; हूती विद्रोहियों के खिलाफ सेना ने कई इलाकों पर कब्जा जमाया
गाइड, स्थानीय परिवहन और पारंपरिक कला से जुड़े लोगों को मिलेगा प्रोत्साहन, हवेलियों को वैश्विक पहचान
निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान, मोबाइल की सीडीआर से सुसाइड का कारण तलाश रही पुलिस
ब्रिटिश अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, इंग्लिश चैनल में 140 प्रवासियों को ले जा रही नाव को रोका
जांच के दौरान युवती से छेड़छाड़ : नर्सिंगकर्मी गिरफ्तार, परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन
गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध तमंचे और चोरी की स्कूटी बरामद की