लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह : चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण का निर्णायक अभियान

चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं जवाबदेही को लेकर अनेक प्रश्न

लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह : चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण का निर्णायक अभियान
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान 19 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पर 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' आयोजित करेगा। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस आंदोलन में राज्यसभा नामांकन निरस्तीकरण, राजनीतिक दलों के विलय पर चुनाव आयोग की निष्क्रियता और ईवीएम नष्ट होने जैसे लोकतांत्रिक व संवैधानिक संकटों पर आवाज उठाई जाएगी।

जयपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान लोकतंत्र, संविधान तथा चुनावी संस्थाओं की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता की रक्षा के उद्देश्य से 19 जून को शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह आयोजित करेगा। सत्याग्रह सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों, पंचायत राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सामाजिक संगठनों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीबी यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल विशेष का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता की रक्षा का जनआंदोलन है।

हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। जिस प्रकरण के आधार पर नामांकन निरस्त किया गया, उसकी वैधानिकता एवं प्रक्रिया को लेकर व्यापक बहस और चिंताएँ सामने आई हैं। ऐसी घटनाएँ चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के संबंध में जनमानस में संदेह उत्पन्न करती हैं। लोकतंत्र के समक्ष दूसरा गंभीर संकट राजनीतिक दलों के विलय एवं उससे जुड़े मामलों में चुनाव आयोग की निष्क्रियता के आरोपों के रूप में सामने आया है। वहीं पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में ईवीएम मशीनों के नष्ट होने की घटनाओं ने भी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं जवाबदेही को लेकर अनेक प्रश्न खड़े किए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
तेलंगाना सरकार ने पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 'डिजिटल कैबिनेट' पहल शुरू की है।...
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार
शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 254 अंक की बढ़त के साथ 77,409.98 पर बंद