सिक्के खरीदने का झांसा, फिर फर्जी पुलिस नोटिस और AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग! 6 आरोपी गिरफ्तार

साइबर गिरोह का खेल

सिक्के खरीदने का झांसा, फिर फर्जी पुलिस नोटिस और AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग! 6 आरोपी गिरफ्तार
पुराने सिक्के लाखों में खरीदने का लालच देकर महिला को साइबर ठगों ने ऐसा जाल में फंसाया कि उसे जान गंवानी पड़ी। बेटे को गंभीर मामले में फंसाने की धमकी, फर्जी पुलिस नोटिस और एआई से बने फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया गया। झालावाड़ पुलिस ने बिहार से अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार और तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है।

जयपुर। झालावाड़ पुलिस ने पुराने और दुर्लभ सिक्के लाखों रुपये में खरीदने का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने, लगातार धनराशि की मांग करने तथा फर्जी पुलिस नोटिस और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से तैयार फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्यों द्वारा बेटे को गंभीर मामले में फंसाने की धमकी देकर महिला पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। लगातार आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताडऩा से आहत होकर 56 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित अनुसंधान कर बिहार से गिरोह के छह  आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

कुमार ने बताया कि सुभाष कॉलोनी झालावाड़ निवासी मधुबाला ठाकुर ने अज्ञात साइबर ठगों के सुनियोजित जाल, लगातार अवैध वसूली और गंभीर मानसिक उत्पीडऩ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में मृतका की पुत्री कल्पना ठाकुर ने गत एक नवंबर को पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभ में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। अनुसंधान के दौरान मिले डिजिटल साक्ष्यों और डाटा से ठगी के तार बिहार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद प्रकरण में जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

मामले विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। टीम ने मृतका के मोबाइल फोन, बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, यूपीआई क्यूआर कोड और कॉल डिटेल का बारीकी से विश्लेषण किया। विभिन्न बैंक खातों में धनराशि के लेन-देन की  कड़यिां जोड़ते हुए संदिग्ध खाताधारकों और गिरोह के सदस्यों की पहचान की गई।

 

Read More स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर

Read More राष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा बने किराना किंग के मनीष जैन, उद्योग जगत की हस्तियों से मिले

 

Read More दीपावली पर लोगों से गुलजार रहे बाजार, आज होगा घर-घर लक्ष्मी का आह्वान

 

Tags: scam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। बाइक सवार हमलावरों ने दोपहर करीब 2:15 बजे सीआरपीएफ के नाके पर तैनात...
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप
न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला
सिक्के खरीदने का झांसा, फिर फर्जी पुलिस नोटिस और AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग! 6 आरोपी गिरफ्तार