स्कून्यूज ग्लोबल एजुकेटर्स दो दिवसीय फेस्ट, प्रेरक वक्ताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से होगा शुभारंभ
पैरा तैराक और नृत्य कलाकार विश्वास के एस की नृत्य प्रस्तुति
जयपुर। स्कून्यूज ग्लोबल एजुकेटर्स दो दिवसीय फेस्ट का उद्घाटन जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में होगा। पहले दिन का शुभारंभ उदयपुर के हाउस ऑफ मेवाड़ के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मुख्य वक्तव्य से होगा। इंडिया इंक्लूजन फाउंडेशन के संस्थापक फे रोस वीआर और स्कून्यूज के संस्थापक एवं सीईओ रवि संतलानी स्वागत संबोधन देंगे। औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रिया एंड्रयूज की संगीत प्रस्तुति, लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ म्यूजिक से प्रशिक्षित असम के बैरिटोन कलाकार की ओपेरा प्रस्तुति, पैरा तैराक और नृत्य कलाकार विश्वास के एस की नृत्य प्रस्तुति से होगी।
मंच पर जम्मू-कश्मीर के जावेद अहमद टाक, एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करने वाली भारत की दूसरी दृष्टिबाधित महिला प्रियंका अग्रवाल और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाली भारत की पहली व्हीलचेयर उपयोगकर्ता प्रतिष्ठा सहित कई प्रेरक हस्तियां अपने अनुभव साझा करेंगी।

Comment List