वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुबोध अग्रवाल आज होंगे सेवानिवृत्त, राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों एवं दायित्वों का किया निर्वहन

सुधारों तथा सुशासन की दिशा में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा

वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुबोध अग्रवाल आज होंगे सेवानिवृत्त, राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों एवं दायित्वों का किया निर्वहन

राजस्थान संवर्ग के 1988 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुबोध अग्रवाल आज औपचारिक रूप से आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वे वर्तमान में राजस्थान वित्त निगम में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। लगभग चार दशक लंबे प्रशासनिक सेवाकाल में सुबोध अग्रवाल ने राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों एवं दायित्वों का निर्वहन किया।

जयपुर। राजस्थान संवर्ग के 1988 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुबोध अग्रवाल आज औपचारिक रूप से आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वे वर्तमान में राजस्थान वित्त निगम में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। लगभग चार दशक लंबे प्रशासनिक सेवाकाल में सुबोध अग्रवाल ने राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों एवं दायित्वों का निर्वहन किया। नीतिगत निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधारों तथा सुशासन की दिशा में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा जाता है।

उनकी कार्यशैली अनुशासित, संतुलित और पारदर्शी रही, जिसके कारण वे एक सक्षम और अनुभवी प्रशासक के रूप में प्रतिष्ठित रहे। राजस्थान वित्त निगम में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने औद्योगिक विकास, वित्तीय गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा संस्थान की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब