42 लाख की लूट से जयपुर में सनसनी, 30 सेकेंड में वारदात

पिस्तौल दिखाकर डराया और रुपए से भरा बैग छीना

42 लाख की लूट से जयपुर में सनसनी, 30 सेकेंड में वारदात
अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ से बैंक जा रहे तीन कर्मचारियों से बाइक सवार दो बदमाश 42 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। हेलमेट पहने बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों को डराया और बैग छीना।

जयपुर। अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ से कैश निकालकर बैंक में जा रहे तीन कर्मचारियों से बाइक सवार दो बदमाश 42 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। हेलमेट लगाए बदमाशों ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर डराया और रुपए से भरा बैग छीन लिया।

वारदात सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी अनिल टेलर ने बताया कि बैंक के तीन कर्मचारी, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे, एटीएम बूथ में लगी डिपोजिट मशीन से कैश निकालने पहुंचे थे। तीन दिन की बैंक छुट्टी के बाद कैश निकाला गया था। कर्मचारी काले बैग में 42 लाख रुपए लेकर बूथ से निकलकर बैंक की बिल्डिंग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पावर बाइक पर हेलमेट लगाए खड़े दो बदमाशों ने उन्हें डरा कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर कर्मचारियों से धक्का-मुक्की भी की। सूचना मिलते ही रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में बदमाश महज करीब 30 सेकेंड में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार होते नजर आ रहे हैं।

 

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Read More उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान, कहा- मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को सुबह की सफारी में पर्यटकों को जंगल का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला।...
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव
आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक