सेवा सेतु अभियान 2026 : शिविरों में तत्काल राहत, आवेदन के कुछ देर बाद ही मिला मकान का नामांतरण पत्र
झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन में शिविर आज
जयपुर। आमजन को मौके पर राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम की ओर से आयोजित सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत लोगों को विभिन्न नागरिक सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सोमवार को जगतपुरा और झालाना जोन में आयोजित शिविरों में जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 59 प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए, जबकि जनआधार के 50 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। मकान के नाम हस्तांतरण का एक मामला भी निपटाया गया। शिविर में करीमनगर निवासी जहबुद्दीन खान ने जगतपुरा जोन के शिविर में अपने मकान के नाम हस्तांतरण के लिए आवेदन किया। कुछ ही समय बाद उन्हें नामांतरण पत्र सौंप दिया गया। शिविरों में सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नाली एवं सीवर मरम्मत, जन्म मृत्यु और विवाह पंजीयन, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, पट्टे, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति और यूडी टैक्स सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।
16 अक्टूबर तक जोनवार शिविर : अभियान के दौरान मंगलवार को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 14 को मालवीय नगर जोन, 15 को किशनपोल एवं हवामहल आमेर जोन और 16 को आदर्श नगर एवं सिविल लाइंस जोन में शिविर आयोजित होंगे।

Comment List