राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 46°C पार, जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 

दिनभर तेज गर्मी और लू का करना पडे़गा सामना

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 46°C पार, जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 
राजस्थान में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है; बाड़मेर 46°C के साथ सबसे गर्म रहा। पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड टूटते ही कोटा और जोधपुर भी तप रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है—28 से 30 अप्रैल के बीच आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर। राजस्थान में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गर्मी चरम पर रही, जहां बाड़मेर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। पिछले 12 वर्षों में यह तीसरी बार है जब यहां तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचा है। वहीं कोटा और जोधपुर में भी तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ा।

शाम के समय मौसम ने कुछ राहत दी और अजमेर व जोधपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को प्रदेश के 5 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर सहित कई जिलों में दिन और रात दोनों समय हीटवेव का असर रहने की संभावना है। हालांकि 28 से 30 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना