14 शहरों में सीवरेज-वाटर सप्लाई परियोजनाओं को मिल रही गति, अब तक 18 लाख लोग लाभान्वित

नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं

14 शहरों में सीवरेज-वाटर सप्लाई परियोजनाओं को मिल रही गति, अब तक 18 लाख लोग लाभान्वित

प्रदेश के नगरीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए संचालित आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण ट्रेंच-1 परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। परियोजना पर 2,302 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं, जबकि 3,076.63 करोड़ की लागत से 14 शहरों में सीवरेज और जलप्रदाय कार्य तथा 12 शहरों में फीकल स्लज एंड सैप्टेज मैनेजमेंट के कार्य प्रगति पर हैं।

जयपुर। प्रदेश के नगरीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए संचालित आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण ट्रेंच-1 परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। परियोजना पर 2,302 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं, जबकि 3,076.63 करोड़ की लागत से 14 शहरों में सीवरेज और जलप्रदाय कार्य तथा 12 शहरों में फीकल स्लज एंड सैप्टेज मैनेजमेंट (एफएसएसएम) के कार्य प्रगति पर हैं। इन परियोजनाओं से लगभग 18 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।अधिकारियों के अनुसार, अब तक 6 शहरों लक्ष्मणगढ (जलप्रदाय), फतेहपुर, प्रतापगढ़, डीडवाना, मकराना (सीवरेज) और मंडावा (सीवरेज एवं जलप्रदाय) में सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। वहीं 8 शहरों—सिरोही, आबूरोड, सरदारशहर, बांसवाड़ा, खेतड़ी, कुचामन (सीवरेज एवं जलप्रदाय) तथा रतनगढ़ और लाडनूं (सीवरेज) में कार्य तेजी से जारी हैं।

एफएसएसएम परियोजनाओं में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। 12 शहरों में चल रहे इन कार्यों में से बांदीकुई, दौसा, जोबनेर और नीमकाथाना में काम पूरे हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि परियोजनाओं के पूरा होने से शहरों में स्वच्छता, जलापूर्ति और सीवरेज प्रबंधन की स्थिति में व्यापक सुधार होगा, जिससे नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश