शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार

आयरन की टेबलेट्स का वितरण किया

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार

जिले में शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित की। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि हर मंगलवार आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों में एनीमिया कम कर राजस्थान को एनीमिया मुक्त बनाना।

जयपुर। जिले में शक्ति दिवस आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की एनीमिया की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ एनीमिया का उपचार किया गया और आयरन की टेबलेट्स का वितरण किया गया। साथ ही, उन्हें मौसमी बीमारियों और पोषण माह के अंतर्गत पोषणयुक्त आहार लेने के लिए किया जागरूक किया गया।

सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि शक्ति दिवस में बच्चों, महिलाओं किशोरियों में अनिमिया की दर कम करने के लिए उनकी अनिमिया की स्क्रीनिंग उपचार किया जाता है। इसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं, विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनिमिया मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान को अनिमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के साथ मिलकर माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में 200 से अधिक नई ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। जालोर-दिल्ली...
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
एक माह के प्रशिक्षण शिविर में थिएटर, मीनिएचर पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग और ढूंढाड़ी भाषा सीख रहे प्रतिभागी
तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से
परिंडा लगाओ अभियान: पक्षियों के लिए दाना-पानी का संदेश, समाजसेवियों का सम्मान
विटामिन-ए अनुपूरण अभियान : 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक, 29 मई से शुरू होगा विशेष अभियान