जय क्लब में सजी ‘शाम-ए-ग़ज़ल’: जगजीत सिंह की यादों में डूबा जयपुर, सुरों ने बांधा समां

यादों की महफ़िल: जयपुर के जय क्लब में सजी 'शाम-ए-ग़ज़ल'

जय क्लब में सजी ‘शाम-ए-ग़ज़ल’: जगजीत सिंह की यादों में डूबा जयपुर, सुरों ने बांधा समां

महान गायक जगजीत सिंह की स्मृति में जयपुर के जय क्लब में सुरों की भव्य शाम सजी। अमेरिका के प्रसिद्ध गायक दिलजीत ओएस ने "बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी" जैसी अमर रचनाओं से समां बांध दिया। जगजीत सिंह के भाई जसवंत सिंह की उपस्थिति ने इस संगीतमय संध्या को और भी भावुक और यादगार बना दिया।

जयपुर। जय क्लब के गुलाब बाग में महान ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की स्मृति में भव्य ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ का आयोजन किया गया। संगीत और भावनाओं से सराबोर इस संध्या ने श्रोताओं को एक बार फिर जगजीत सिंह की अमर ग़ज़लों की दुनिया में पहुंचा दिया। कार्यक्रम में अमेरिका से आए प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक दिलजीत ओएस ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज़ से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मशहूर ग़ज़ल “बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी” से की, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ भरपूर सराहना की।

इसके बाद क्लब सदस्य निकिता बंसल के साथ “ये दौलत भी ले लो” की भावपूर्ण प्रस्तुति ने माहौल को और भी भावुक बना दिया। इस अवसर पर क्लब के प्रतिभाशाली गायक संजीव जैन ने भी अपनी ग़ज़लों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जगजीत सिंह के बड़े भाई जसवंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को एक भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की। समारोह के दौरान क्लब अध्यक्ष डॉ. हरिओम बम्ब ने दिलजीत ओएस का राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मान किया, वहीं क्लब सचिव संजय भंसाली ने जसवंत सिंह को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में दिलजीत ओएस ने पंजाबी गीतों और टप्पों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूम उठे। यह संध्या संगीत, यादों और भावनाओं का एक यादगार संगम बनकर सभी के दिलों में बस गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट