स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर

स्वच्छ शहरों में पहला स्थान मिलने पर अवॉर्ड से सम्मानित

स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को दोहरी तस्वीर देखने को मिली। राजस्थान में स्वच्छ शहरों का पहला स्थान मिला, लेकिन देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में टॉप-3 तो दूर, इस बार टॉप-20 में भी जगह नहीं मिली। पिछली बार ग्रेटर और हेरिटेज निगम अलग-अलग शामिल थे, जबकि इस बार एकीकृत जयपुर ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने स्टेट फर्स्ट अवॉर्ड दिया।

जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में राजस्थान का कोई भी शहर देश की किसी श्रेणी में टॉप-3 में जगह नहीं बना पाया। हालांकि जयपुर को प्रदेश के स्वच्छ शहरों में पहला स्थान मिलने पर स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर महापौर सुनील कोठारी और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा को यह पुरस्कार प्रदान किया।

वहीं, 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के स्वच्छ शहरों की श्रेणी में जयपुर शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सका। पिछली बार जयपुर टॉप-20 में शामिल था। इस बार दोनों निगमों के एकीकरण के बाद जयपुर ने एक शहर के रूप में सर्वेक्षण में हिस्सा लिया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से  मौत पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
पशुओं को पानी पिलाने तालाब पर गए युवक की डूबने से मौत हो गई। अशोक सुबह पीलिया तालाब पर पशुओं...
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप
न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला