जयपुर : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की शूटिंग शुरू, भूतिया घर की कहानी मजेदार ट्विस्ट के साथ होगी पेश 

भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार

जयपुर : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की शूटिंग शुरू, भूतिया घर की कहानी मजेदार ट्विस्ट के साथ होगी पेश 

अक्षय कुमार और जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला की शूटिंग अब जयपुर में शुरू होने जा रही है

जयपुर। अक्षय कुमार और जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला की शूटिंग अब जयपुर में शुरू होने जा रही है। पिछले महीने मुंबई में शूटिंग शुरू करने के बाद अब टीम पिंकसिटी में इस हॉरर-कॉमेडी की अगली कहानी को आगे बढ़ाएगी। दैनिक नवज्योति ने 24 सितम्बर को सबसे पहले बताया था कि जयपुर में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी जयपुर में फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग करेंगे।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अब फैंस इस जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। भूत बंगला एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो डर और हंसी का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। फिल्म में भूतिया घर की कहानी को मजेदार ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। अक्षय कुमार, जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में अपने खास अंदाज का जादू बिखेरने वाले हैं। वहीं, प्रियदर्शन का निर्देशन इस फिल्म को एक नया और मजेदार टच देने वाला है। जयपुर शेड्यूल में शहर की फेमस लोकेशन्स पर कई आउटडोर शूट्स शामिल हैं, जो फिल्म को एक खूबसूरत सांस्कृतिक माहौल देंगे।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। इसकी कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है। फिल्म के डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण