पेट्रोल-डीजल की किल्लत : आगे से आपूर्ति डिमांड अनुसार, कम्पनियां सप्लाई में कर रही देरी

कैसे सप्लाई को कम कर रहीं कंपनियां

पेट्रोल-डीजल की किल्लत : आगे से आपूर्ति डिमांड अनुसार, कम्पनियां सप्लाई में कर रही देरी
राजस्थान में ऑयल कंपनियों पर सप्लाई घटाकर कृत्रिम किल्लत पैदा करने का आरोप लगा है। डीलर्स का कहना है कि क्रूड महंगा होने के बावजूद कीमतें नहीं बढ़ने से कंपनियां घाटा कम करने के लिए देरी से सप्लाई, प्रति ग्राहक सीमा और किसानों-उपक्रमों को खुली बिक्री पर पाबंदी लगा रही हैं। आरपीडीए ने विरोध जताया।

जयपुर। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आॅयल कंपनियां कृत्रिम किल्लत खड़ी कर रही हैं। आगे से आपूर्ति डिमांड अनुसार है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते कू्रड आॅयल के दाम बढ़ने के बावजूद दामों में बढ़ोतरी नहीं होने से कंपनियों को भारी घाटा हो रहा है, ऐसे में सप्लाई कम कर वे घाटा कम करने में लगी हैं। आपूर्ति कम करने के लिए कई पाबंदियां पेट्रोल पंप डीलर्स के मौखिक रूप से लगाई गई है। जिसके विरोध में पंप डीलर्स आ गए हैं। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (आरपीडीए)ने इसे लेकर प्रदेश आपूर्ति के कोडिनेशन हैड मनोज गुप्ता को ज्ञापन दिया है। जिसमें इन सभी के आदेश मौखिक ना देकर लिखित में देने, आपूर्ति समय पर करने, राइडर से हो रही समस्याओं को बताया है।

कैसे सप्लाई को कम कर रहीं कंपनियां

पंपों पर सप्लाई में देरी

क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से पहले कंपनियां, पंप डीलर्स के सप्लाई की मांग के दिन ही आपूर्ति कर देती थी, लेकिन अब तीन-तीन दिन तक सप्लाई नहीं हो रही है।

Read More पुलिस मुख्यालय की बड़ी पहल : विधि विद्यार्थी अब पुलिस के कार्यों में करेंगे सहयोग, राजस्थान पुलिस अवैतनिक प्रशिक्षुता कार्यक्रम शुरु

प्रति उपभोक्ता इँधन देने की अधिकतम सीमा तय

Read More सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

पंपों को प्रति उपभोक्ता दी जाने वाली अधिकतम सप्लाई तय कर दी है। आईओसीएल ने 5 हजार तक डीजल, बीपीसीएल ने 49 लीटर पेट्रोल तथा 200 लीटर डीजल, एचपीसीएल ने 50 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर तक डीजल की अधिकतम सप्लाई प्रति उपभोक्ता करने का राइडर लागू किया है। अधिक सप्लाई पर पंपों की बिक्री बंद करने की चेतावनी है।

Read More Weather Update : राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, 20-21 को बढ़ेगी बारिश

किसानों, कंपनियों, सरकारी उपक्रम को खुले में देने पर पाबंदी

कंज्यूमर्स फॉर्म में कंपनियां किसानों, निजी कंपनियों और सरकारी उपक्रम के काम के लिए कंज्यूमर्स फॉर्म में उन्हें पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करती है। इसके दामों में बीस रुपए तक बढ़ोतरी की गई है। सप्लाई उन्हें कम की जा रही है। पंप डीलर्स को उन्हें आपूर्ति नहीं करने की पाबंदी है। इनमें किसानों को भी खेतों में इंजन को सप्लाई नहीं करने के आदेश हैं।

खुले में नहीं देंगे। टंकी में जितना भी आ सकता है, पूरा देगा। डीलर्स को आपूर्ति में दिक्कत आ रही है तो वो दिखवाता हूं, कंपनियों के हैड को बुलाकर बैठक भी कर रहे हैं। डीलर्स जितना पहले बेचते थे, उससे ज्यादा डीजल बेच रहे हैं। किसानों को ड्रम के बीस और पचास लीटर में ईंधन मिलता है, उन्हें वह लेना चाहिए।

- मनोज गुप्ता, कार्यकारी निदेशक और राज्यस्तरीय समन्वयक, आईओसीएल।

घाटा कम करने के लिए आपूर्ति डिस्टर्ब की गई है। किसानों को खेत के काम के लिए डीजल देने तक के लिए मनाही है। कंज्यूमर्स फॉर्म सप्लाई की कीमत बढ़ा दी है। पंप डीलर्स परेशानी में हैं। ’

- सुनीत बगई, संरक्षक, आरपीडीए

तीन-तीन दिन में सप्लाई की जा रही है। कई पाबंदिया लगाई है। लास्ट ईयर्स से ज्यादा सप्लाई डीलर्स को नहीं दी जा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति सचिव हमें समस्या बताने का समय तक नहीं दे रहे। ’

 - राजेन्द्र सिंह भाटी, अध्यक्ष, आरपीडीए

Tags: Petrol

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत