गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाया, खाते से 4.44 लाख रुपए साफ
एप डाउनलोड करते ही महिला के खाते से ट्रांजेक्शन
बिल अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने विद्याधर नगर निवासी महिला को 4.44 लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपी ने वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर कनेक्शन कटने का डर दिखाया और बिल अपडेट करने के लिए एक एप डाउनलोड करवाया। एप डाउनलोड करते ही महिला के खाते से 4 लाख 44 हजार 207 रुपए निकल गए।
जयपुर। गैस कनेक्शन का बिल अपडेट नहीं कराने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगों ने विद्याधर नगर निवासी महिला के खाते से 4 लाख 44 हजार 207 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता शकुन्तला ने रिपोर्ट दी कि उसके मोबाइल पर एक नवंबर को वॉट्सएप मैसेज आया। इसमें गैस बिल अपडेट कराने के लिए राकेश मिश्रा नामक व्यक्ति से संपर्क करने को कहा गया।
अगले दिन संपर्क करने पर आरोपी ने एप का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करवाया। एप डाउनलोड करते ही महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags: connection
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Nov 2026 13:20:33
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के पावन अवसर...

Comment List