ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल
योजनाएं कमजोर कर दी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 2047 की बात करते हैं, जबकि 2026 में ही राजस्थान संभल नहीं रहा। शिक्षा-स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में सरकार विफल है। गैस किल्लत से अंतिम संस्कार तक प्रभावित हो रहे हैं। जनहित परियोजनाएं धीमी पड़ गईं और रिफाइनरी उद्घाटन भी अटका हुआ है।
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जनता की समस्याओं का निवारण नहीं करने और 2047 के सब्जबाग दिखाने के आरोप लगाए हैं। जूली ने कहा है कि मुख्यमंत्री 2047 की बात तो छोड़ दीजिए, आपसे तो 2026 में ही राजस्थान नहीं संभल रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, लगभग हर क्षेत्र में विफल साबित हो चुकी है। गैस की ऐसी किल्लत हो गई है कि अंतिम यात्रा जैसे कार्यों में भी बाधा आ रही है।
जनहित के प्रोजेक्ट्स धीमे हो चुके हैं, योजनाएं कमजोर कर दी हैं, रिफाइनरी का उद्घाटन करवा नहीं पा रहे हैं। तात्कालिक समस्याओं से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए 2047 के सब्जबाग दिखाने में लगे हुए हैं।

Comment List