एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक : 45 लाख में पेपर खरीदने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, डमी कैंडिडेट परीक्षाओं में भी रहा है शामिल

हैंडलर के जरिए लीक हुआ साल्व्ड पेपर

एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक : 45 लाख में पेपर खरीदने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, डमी कैंडिडेट परीक्षाओं में भी रहा है शामिल
राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और बड़ी कार्रवाई। एसओजी ने पेपर लीक गिरोह से सौदा कर परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी बृजेश कुमार मीणा को गिरफ्तार।

जयपुर। राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।  एसओजी ने पेपर लीक गिरोह से सौदा कर परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी बृजेश कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि एसओजी थाने में दर्ज मामले के अनुसंधान में सामने आया कि दौसा के महुआ निवासी स्वरूपचंद मीणा ने अपने बेटे बृजेश कुमार मीणा के लिए पेपर लीक सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा से 45 लाख रुपये में सौदा किया था। परीक्षा से पहले बृजेश को उसके हैंडलर के जरिए लीक हुआ साल्व्ड पेपर पढ़वाया गया था। आरोपी बृजेश की लिखित परीक्षा 15 सितंबर 2021 को अजमेर में आयोजित हुई थी।

शारीरिक परीक्षा में फेल होने से चूका था नौकरी
लीक पेपर पढ़ने के बाद बृजेश ने हिंदी विषय में 200 में से 116.23 अंक और सामान्य ज्ञान में 200 में से 126.01 अंक हासिल कर लिखित परीक्षा अवैध रूप से पास कर ली थी। हालांकि, वह शारीरिक दक्षता परीक्षा में फैल हो गया, जिसके कारण सब-इंस्पेक्टर पद पर उसका अंतिम चयन नहीं हो सका। एसओजी ने आरोपी को 11 जून को गिरफ्तार कर लिया है ।

डमी कैंडिडेट के दो अन्य मामलों में भी है लिप्त
गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार मीणा के खिलाफ पहले से दो अन्य आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में उसने अपने स्थान पर किसी अन्य डमी कैंडिडेट को बैठाकर परीक्षा पास की थी। वहीं दूसरी ओर, एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 में वह खुद किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने बैठा था। एसओजी के मुताबिक, पेपर लीक के मुख्य सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा और बृजेश के पिता स्वरूपचंद मीणा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट पेश की जा चुकी है।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

UP : पीतल कारोबारी के घर एक करोड़ की डकैती, 10 आरोपी गिरफ्तार UP : पीतल कारोबारी के घर एक करोड़ की डकैती, 10 आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद पुलिस ने पीतल कारोबारी के घर हुई 1.20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती का पर्दाफाश कर दिया है। नागफनी...
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर : राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश
सशक्त होता भारत, बदलता राजस्थान
स्पेसएक्स की ऐतिहासिक लिस्टिंग : दुनिया को मिला पहला ट्रिलियनेयर, एलन मस्क की नेटवर्थ एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची
आज का भविष्यफल    
भारत ने अमेरिकी राजनयिक को दूसरी बार किया तलब, जहाजों पर हमले पर जताया कड़ा विरोध
मानव तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा : 15 लड़कियां रेस्क्यू, 11 आरोपी गिरफ्तार