सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में मारवाड़ी कार्यक्रम : विकास अवरूद्ध होने से जनता परेशान, मुख्यमंत्री ने कहा- जनता ने बनाया मन, पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में मारवाड़ी कार्यक्रम : विकास अवरूद्ध होने से जनता परेशान, मुख्यमंत्री ने कहा- जनता ने बनाया मन, पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा
भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास का दावा करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा बहुमत से जीतेगी। शर्मा सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सिलीगुड़ी/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से जनता त्रस्त है। ममता जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का विकास अवरूद्ध हो गया है, सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है तथा घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, भाजपा का संकल्प है साफ नीयत, स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास। प्रधानमंत्री का कहना है किना खाऊंगा, ना खाने दूंगा प्रधानमंत्री की यही सोच भाजपा के सुशासन की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। पश्चिम बंगाल में जनमानस ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है और यहां भाजपा की सरकार भारी बहुमत से जीतेगी। शर्मा शुक्रवार को पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित मारवाड़ी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान शक्ति और भक्ति की पावन धरा है। यहां मीरा बाई, महाराणा प्रताप, सूरजमल जैसे महापुरूषों ने अपने बलिदान और समर्पण से वीरता की अद्भुत मिसाल पेश की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस