वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही
जयपुर सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी के चलते सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज। चांदी 1,000 रुपए घटकर 2,62,500 रुपए प्रति किलो। शुद्ध सोना 200 रुपए टूटकर 1,54,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और जेवराती सोना 1,44,800 रुपए।
जयपुर। वायदा बाजार की नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई। चांदी एक हज़ार रुपए कम होकर 2,62,500 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 200 रुपए फिसलकर 1,54,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 200 रुपए टूटकर 1,44,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 2,62,500
शुद्ध सोना 1,54,800
जेवराती सोना 1,44,800
18कैरेट 1,20,800
14कैरेट 96,000
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Jun 2026 19:02:10
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...

Comment List