वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही
वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज। चांदी 3,000 रुपए घटकर 2,35,000 रुपए प्रति किलो। शुद्ध सोना 800 रुपए टूटकर 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और जेवराती सोना 1,41,800 रुपए।
जयपुर। वायदा बाजार की नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट आई। चांदी तीन हजार रुपए कम होकर 2,35,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 800 रुपए फिसलकर 1,55,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 800 रुपए टूटकर 1,41,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 2,35,000
शुद्ध सोना 1,55,000
जेवराती सोना 1,41,800
18 कैरेट1,20,900
14 कैरेट 96,100
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Sep 2026 15:08:23
त्रिपोलिया बाजार स्थित पुरोहित जी का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह भीषण आग से 20 से अधिक दुकानें...

Comment List