विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही
वैश्विक बाजारों में नरमी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर भी दिखा, सोना और चांदी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज। चांदी 10,500 रुपये टूटकर 2.23 लाख रुपये प्रति किलो। शुद्ध सोना 3,600 रुपये घटकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और जेवराती सोना 3,000 रुपये गिरकर 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम।
जयपुर। विलायती बाजार की नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट आई। चांदी 10,500 रुपए कम होकर 2,23,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 3600 रुपए टूटकर 1,44,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 3,000 रुपए फिसलकर 1,34,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 2,23,000
शुद्ध सोना 1,44,100
जेवराती सोना 1,34,000
18कैरेट 1,12,300
Read More पांचना बांध विवाद: अशोक गहलोत ने सरकार की चुप्पी और उदासीनता पर उठाए सवाल, जनता में पनप रहा आक्रोश
14कैरेट 89,300
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jun 2026 14:30:47
आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल...

Comment List